रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ससुरालीजन ने बेटियों को जन्म देने पर किया उत्पीड़न

इगलास। कोतवाली क्षेत्र के गांव कौआ खेड़ा निवासी एक विवाहिता ने पति व ससुरालीजनों पर दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने दो बेटियों को जन्म देने के बाद जान से मारने की कोशिश करने संबंधी प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

जनपद हाथरस के थाना सासनी के गांव नगला रति की नीलम की शादी कोतवाली के गांव कौआ खेड़ा के ज्ञानेंद्र चौधरी पुत्र देवेंद्र चौधरी के साथ 14 जुलाई 2013 को हुई थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग होने लगी।

एक बेटी को जन्म दिया तो ससुरालीजन कहा-सुनी करते और पीटते थे। दूसरी बेटी को छह माह पहले जन्म दिया तब से ही दहेज में 10 लाख रुपये बेटियों की शादी के लिए मांग करते हुए मारते पीटते। 26 अगस्त की सुबह पति, सास शकुंतला, ननद दिव्या, देवर मानवेंद्र ने मिलकर बुरी तरह मारा पीटा। बेहोश होने पर पंखे से लटका कर जान से मार रहे थे, तब होश आया तो चीख पुकार की तो जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार सिंह ने बताया की प्राथमिकी पंजीकृत की गई है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण करा लिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!