एसएसपी ने थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्रों में किया फेरबदल, संजय जयसवाल बने सीओ ट्रैफिक
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने गुरुवार देर रात्रि में थाना सिविल लाइन में तैनात इंस्पेक्टर संजय कुमार जायसवाल की पदोन्नति होने पर सीओ कार्यालय एवं ट्रैफिक (द्वितीय) बनाया है। वही थाना महुआखेड़ा के इंस्पेक्टर विजय कुमार को इंस्पेक्टर सिविल लाइन, इंस्पेक्टर दादों प्रमोद मालिक को इंस्पेक्टर महुआखेड़ा, थाना प्रभारी पिसावा उपेंद्र मालिक को थाना प्रभारी दादों एवं मीडिया सेल प्रभारी सत्यबीर सिंह को थाना प्रभारी पिसावा बनाया है।