रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जा रही थी भाई को राखी बांधने, खींच ले गई मौत

पिसावा। कस्बा निवासी एक महिला गुरुवार को अपने बेटे के साथ बाइक से भाई को राखी बांधने जा रही थी। तभी बिक्रमगंज के पास बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मृतका के परिवार में त्योहारों की खुशियां मातम में बदल गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार कस्बा पिसावा निवासी वीर सिंह की 42 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी गुरुवार सुबह खुर्जा अपने भाई को राखी बांधने के लिए जा रही थी। उनका बेटा गौतम सुबह करीब छह बजे उन्हें बाइक से बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए गया। लेकिन बस निर्धारित समय पर रवाना गई। जिस पर बेटा गौतम मां को लेकर बाइक से बस को पकड़ने के लिए पीछा करने लगा। तभी गांव विक्रमगंज के समीप तभी अचनाक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में सुनीता देवी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन आनन-फानन में उपचार को खुर्जा के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने सुनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका पांच बच्चों की मां थी।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!