वार्ष्णेय कॉलेज में एलएलबी छात्र ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का किया प्रयास
- आगरा विश्वविद्यालय की अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताते हुए छात्र ने उठाया कदम
अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय कॉलेज में शुक्रवार को एलएलबी के छात्र ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की अव्यवस्थाओं से क्षुब्ध होकर खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को आग लगाने से रोक दिया। पुलिस ने छात्र के कपड़े उतरवाकर व पानी डाललकर साफ कराया, ताकि छात्र फिर से खुद को आग लगाने की कोशिश न कर सके।
प्रवेश के एक सप्ताह बाद ही विश्वविद्यालय द्वारा परीक्षा कराने का आरोप
छात्रों ने डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगर के कुलपति पर तानशाही का आरोप लगाते हुए कि एक सप्ताह पूर्व ही छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया पूरी हुई है और महज एक सप्ताह ही विश्वविद्यालय की ओर परीक्षाएं शुरू कर दी हैं। ऐसे में छात्र तैयारियां करना तो दूर सिलेबस भी समझ नहीं सकता है तो भला परीक्षा कैसे दे पाएगा। इससे पूर्व भी विश्वविद्यालय ने यही तरीका अपनाते हुए एलएलबी की परीक्षा कराई थी और बिना कॉपी जांचे ही सभी छात्रों को फेल कर दिया गया था। जबकि उत्तर पुस्तिकाएं महाविद्यालय की ओर से विश्वविद्यालय में बाद में भेजी गई और उससे पूर्व ही परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। 
छात्र ने पूर्व में ही सोशल मीडिया पर आत्मदाह की दी थी चेतावनी
श्री वार्ष्णेय काॅलेज में एलएलबी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे अरुण शर्मा ने डा. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय की नीतियों से लगातार परेशान होकर पूर्व में ही सोशल मीडिया पर आत्महत्या करने की चेतावनी दी थी साथ ही छात्र ने अलीगढ़ के जिलाधिकारी व एसएसपी को ट्वीट कर सूचना दी थी। जिसमें उसने शुक्रवार को कॉलेज पर 11 बजे आत्मदाह करने तथा घटना की पूरी जिम्मेदारी डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय के कुलपति की होने की बात कहीं थी। छात्र के ट्वीट के बाद थाना गांधीपार्क की पुलिस सर्तक थी और छात्र द्वारा अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कने के बाद ही सर्तक हो गई और समय रहते छात्र की जान को बचा लिया।