मां के साथ घर में सो रही 10 साल की बच्ची के साथ तमंचे के बल पर किया दुष्कर्म प्रयास
- थाना रोरावर क्षेत्र के एक गांव में देर रात की घटना,
अलीगढ़। थाना रोरावर क्षेत्र के गांव में मां के साथ घर में सो रही 10 साल की बच्ची के साथ पड़ौस के ही एक युवक ने तमंचा के बल पर दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी ने बच्ची का अपहरण कर ले जाने का भी प्रयास किया, लेकिन शोर-शराबा सुनकर परिजनों व आस-पास के लोगों के जग जाने पर आरोपी मौके से भाग गया। मामले में पीड़िता के परिजनों के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।
पीड़िता के पिता ने थाने में दी तहरीर में बताया कि गुरुवार रात्रि में उसकी 10 साल की बेटी अपनी मां के साथ आंगन में सो रही थी। तभी पड़ौस का एक युवक उसके घर में घुस आया और तमंचा के बल पर बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि आरोपी बच्ची को अपने साथ ले जाने लगा। बच्ची की चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए। जिन्हें देखकर आरोपी मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।