रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार, भेजा जेल

चंडौस। थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है।

इस्पेक्टर सीताराम सरोज ने बताया कि रविवार को एसआई रूणित तौमर मय फोर्स के क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर चंडौस-गौमत मार्ग पर गंगेई मोड़ से एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना सद्​दाम पुत्र बहादुर निवासी गंगेई, चंडौस बताया। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!