रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

होटलों में अधिकारियों ने पुलिस के साथ की छापेमारी कार्रवाई, आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवती

अलीगढ़। थाना रोरावर व लोधा क्षेत्र में शनिवार देर शाम को प्रशासनिक अधिकारियों ने इलाका पुलिस के साथ तीन ओयो होटलों में छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने एक होटल से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। जिन्हें थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही हैं।

सिटी मजिस्ट्रेट गौरव रंजन श्रीवास्तव के अनुसार रोरावर व लोधा क्षेत्र से तीन ओयो होटलों की लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी। जिस पर शनिवार शाम को एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट के निर्देश पर एसीएम प्रथम हीरालाल सैनी, एसडीएम प्रशिक्षु राजकुमार मौर्य ने थाना पुलिस के साथ खेरेश्वर चौराहा, नादा पुल के पास स्थित गोस्वामी होटल, गोपाल जी होटल व बाॅबी होटल पर छापेमार कार्रवाई की।दो होटलों में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला। कमियां मिलने पर होटलों के दस्तावेजों को टीम ने कब्जे में ले लिया। वहीं गोपाल जी होटल के एक कमरे में एक युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें पुलिस थाने ले आई, जिनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं टीम के ओयो होटलों में छापेमारी कार्रवाई की जानकारी पर अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। वह अपने होटलों को बंद कर भाग खड़े हुए।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!