वारंटी को किया गिरफ्तार
पिसावा। थाना पुलिस ने न्यायालय में विचाराधीन एक मुकदमे में पिछली कई तारीखों से गैर हाजिर चल रहे एक युवक को गिरफ्तार किया है।
इंस्पेक्टर पिसावा सत्यवीर सिंह ने बताया कि कस्बा निवासी नसरूद्दीन पुत्र गफूर न्यायालय में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर न्यायालय से युवक के गिरफ्तार वारंट जारी हुआ था। वारंट के आधार पर रविवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।