रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के नखलेश्वर मंडल अध्यक्ष व प्रमोद बने महामंत्री

गभाना। क्षेत्र के गांव टमकौली में रविवार को अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा की एक बैठक जगदीश प्रसाद शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें विप्र समाज काे संगठित करने व संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किए गए।

बैठक का शुभारंभ संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. केसी गौड़ ने भगवान परशुराम के छविचित्र पर दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव समाज को जोड़ने का कार्य किया है और विश्व के सुख व शांति की कल्पना की है। उन्होंने विप्र बंधुओं से संगठित रहकर समाज के प्रति जागरूक होने व समाज में फैली बुराईयों को दूर करने का आह्वान किया। उन्होंने संगठन का विस्तार करते हुए नखलेश्वर शर्मा को अलीगढ़ मंडल का युवा अध्यक्ष, प्रमोद गौड़ को युवा मंडल महामंत्री, वेदप्रकाश शर्मा को विद्वान प्रकोष्ठ का मंडल अध्यक्ष मनोनीत करते हुए मनोनयन पत्र प्रदान किए।

इस मौके पर राजकुमार भारद्वाज, जितेंद्र भारद्वाज, राम अवतार शर्मा, उमेश शर्मा, टीकम शर्मा, गुड्डू पंडित, रजनीश शर्मा, अश्विनी पंडित, अइया पंडित, पुरूषोत्तम शर्मा, बनवारी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!