रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

पुत्र वियोग में पिता ने भी विषाक्त पदार्थ का सेवन कर दी जान

लोधा। थाना क्षेत्र के गांव केशोपुर जोफरी ने एक युवक ने पुत्र वियोग में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। बीस दिन के अंदर पिता-पुत्र द्वारा आत्महत्या करने से परिवार में कोहराम मच गया है।

20 दिन पूर्व बेटा ने की थी आत्महत्या

राकेश कुमार के 20 वर्षीय बेटा रोहित की करीब दो माह पूर्व एक महिला से शादी हुई थी। जिसके पास पहले से ही एक बेटा था। रोहित बेटे को रखना नहीं चाहता था। इसी बात को लेकर घर में कलेश होती रहती थी। करीब 20 दिन पूर्व रोहित ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।

बीस दिन बाद पिता ने भी दी जान

परिजनों के अनुसार बेटे के मौत के बाद 45 वर्षीय राकेश कुमार गुमसुम रहने लगे। वह न किसी से बात करते और न कुछ खा पी रहे थे। रविवार को उन्होंने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें उपचार को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दिया। 20 दिन के अंदर पिता-पुत्र की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक ने अपने पीछे पत्नी के अलावा एक बेटा व एक बेटी को रोते-बिलखते हुए छोड़ा है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!