गभाना तहसील में अधिक्ताओं ने हापुड़ मामले को लेकर किया प्रदर्शन
गभाना। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए लाठी चार्ज व मुकदमा दर्ज होने को लेकर गभाना तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को बार काउंसिल ऑफ यूपी के आहृवान पर दि बार एसोसिएशन व युवा राजस्व बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से तहसील परिसर में एक बैठक की। जिसमें उन्होंने हापुड़ की घटना की निंदा करते हुए तीन दिवसीय हड़ताल पर रहने निर्णय लिया।
उन्होंने हापुड़ के डीएम और एसएसपी के स्थानांतरण, अधिवक्ताओं पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने, अधिवक्ताओं के खिलाफ फर्जी मुकदमे वापस लेने और लाठीचार्ज में घायल अधिवक्ताओं को मुआवजा देने की मांग की।
उन्होंने कहा कि कहा कि इस घटना को लेकर प्रदेश का अधिवक्ता समाज किसी भी कीमत पर चुप नहीं बैठेगा, अगर शासनस्तर पर शीघ्र ही हापुड़ प्रशासन पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो काउंसिल बार के निर्देश पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए पुलिस व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर अरून कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, विनेश कुमार सिंह, सतीश शर्मा, सीपी शर्मा, अनिल शर्मा, प्रवीन कुमार सिंह, जितेंद्रपाल सिंह, हरेंद्र सिंह, देशवीर सिंह, आशीष सारस्वत, राजपाल सिंह, जयप्रकाश बघेल, वेदवीर सिंह, उमाशंकर सारस्वत, राजेश सारस्वत, पिंकी सिंह, शीलू सिंह, प्रेमपाल सिंह, छोटेलाल दिवाकर आदि मौजूद रहे।