गभाना क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस
गभाना। देश के दूसरे राष्ट्रपति रहे डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिवस मंगलवार को शिक्षक दिवस के रुप में मनाया गया। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों को आकर्षक उपहार आदि भेंटकर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
नगर के श्री लक्ष्मीराज इंटर काॅलेज में शिक्षक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डा. विजेंद्र कुमार शर्मा ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शिक्षक का दर्जा समाज में हमेशा से ही पूज्यनीय रहा है। कोई उसे गुरु कहता है, कोई शिक्षक कहता है, कोई आचार्य कहता है तो अध्यापक या टीचर कहता है, लेकिन ये सभी शब्द एक ऐसे व्यक्ति को दर्शाते हैं जो सभी को ज्ञान देता है, सिखाता है और शिक्षित समाज के निर्माण करने में अहम भूमिका निभाता है। सही मायनों में कहा जाए तो शिक्षक ही समाज का शिल्पकार और मार्गदर्शक होते हैं।
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा शिक्षकों से केट कटवाया। यहां यशपाल सिंह, अखिलेश मिश्रा, अनिल शर्मा, हिमांशु, साधना सिंह, गरिमा सिंह, देव प्रभा, मीनू सिंह, उदयवीर सिंह, राधेश्याम सिंह, हुकुम सिंह आदि मौजूद रहे।
सरस्वती ज्ञान मंदिर में भी शिक्षकों व छात्रों ने डा.सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रधानाचार्य शिवकांत रावत ने शिक्षक दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला। सीनियर छात्रों ने शिक्षक बन अपने जूनियर साथियों को पढ़ाया। यहां हरिपाल सिंह, राजीव शर्मा, जितेंद्र सिंह राघव, गजेंद्र सिंह राघव, रजनी शर्मा, रूबी सिंह, श्याम सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे।
घाैरोठ स्थित प्राथमिक विद्यालय में भी शिक्षक दिवस धूमधाम के साथ मनाया। यहां पर शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बच्चों को टॉफी, बिस्किट, व गुब्बारे आदि वितरण किए।
चिरकुला-भरतरी स्थित अंकुर पब्लिक स्कूल में भी छात्र -छात्राओं ने शिक्षको के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों को उपहार के देने के साथ ही केक भी कटवाया। इस मौके प्रबंधक मंजू शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का दर्जा माता-पिता के समान ही होता है। शिक्षक हमेशा छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर सही मार्गदर्शन दिखाने का काम करता है। इस मौके पर प्रबंधक अंकुर शर्मा, प्रधानाचार्या ममता द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
कस्बा के फास्टर किड्स प्ले स्कूल, गगन इंटर कालेज में शिक्षक दिवस भी धूमधाम से मनाया गया। दौरऊ मोड़ स्थित रूद्राक्ष पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या दीपमालाजादौंन ने डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन के चित्र पर माल्यार्पण कर शिक्षक दिवस के बारे में बच्चों को विस्तार से जानकारी दी।