रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के स्कूलों में मनाया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव, राधा-कृष्ण के बाल स्वरुपों ने मोहा मन

 

गभाना। क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में मंगलवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रूप सज्जा प्रतियोगिता समेत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। जिसमें राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों ने लोगों का मन मोह लिया।सोमना मोड़ स्थित जसराम सिंह सरस्वती इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य भुवनेश कुमार सिंह ने मां सरस्वती व कृष्ण की प्रतिमा के समक्ष मल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के अलावा भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न बाल लीलाओं का नाटक, डांडिया डांस, मटकी फोड़ आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरी। इस मौके पर पूजा सिंह, संतोष कुमार सिंह, सचिन कुमार, केंद्रपाल सिंह, निशा सिंह, मुनेश कुमार, नेहा सिंह, अवधेश कुमार, अभिषेक कुमार, रेनू सिंह, जितेंद्र कुमार, उमेश कुमार, अनिल कुमार, संजीव शर्मा, निशा जाखड़, शालू सिंह आदि मौजूद रहे।कस्बा स्थित सरस्वती पब्लिक स्कूल में भी श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान हुए नृत्य, मटकीसजाओ समेत विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। नन्हें-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने राधा- कृष्ण, शंकर-पार्वती, दुर्गा आदि के बाल स्वरुप धारण कर रूप सज्जा प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया।यहां प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, रमा सिंह, योगेश पालीवाल, कृष्णा सिंह, सुनीता सिंह, कविता सिंह, कुसुम देवी, सोमवती गुप्ता, आशा राजपूत, मंजू देवी, अंकित सिंह, अर्जुन सिंह, हिना सिंह, भावना राजपूत, गुंजन सिंह, हेमा, नीतू, सौम्या सिंह, सुमन, आरती कुमारी, रितु कुमारी, स्वाती ,रवि कुमार, मुस्कान आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!