रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

आईवीएफ से संतान सुख प्राप्त करना संभव

निश्शुल्क जांच शिविर में कराई जांच
इगलास। कस्बा के हाथरस रोड स्थित चमेली देवी मेमोरियल हास्पिटल में निश्शुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आगरा की स्त्री एवं आईवीएफ विशेषज्ञ डा. महिमा उपाध्याय ने मरीजों की जांच के साथ ही परामर्श दिया। डा. महिमा ने बताया कि अगर मरीज समय से इलाज और जांच कराएं, तो उन्हें संतान प्राप्ति का सुख अवश्य मिलेगा। आईवीएफ से संतान सुख प्राप्त करना संभव है। पूरी दुनिया में इस तकनीक का उपयोग हो रहा है। इस अवसर पर चेयरमैन डा. रामकुमार सिंह आदि थे। वहीं गांव पढ़ील स्थित परिषदीय विद्यालय पर वृंदावन के डा. श्राफ आई हास्पिटल की टीम द्वारा निश्शुल्क जांच शिविर का आयोजन किया। इस दौरान शिविर में 50 ग्रामीणों ने अपनी आंखों की जांच कराई। करीब आठ लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चयनित किया गया। संयोजक लव उपाध्याय ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर निशा कुमारी, अभिषेक कुमार, भगवती सिंह, उषा रानी आदि थे।

 

मारपीट में टूट गई पैर की हड्डी
इगलास। कोतवाली की गोरई चौकी के गांव महदौरा निवासी सुरेश चंद्र पुत्र कालीचरन सिंह ने गांव के ही जुगेंद्र सिंह को 40 हजार रुपये उधार दिए थे। 31 अगस्त की शाम छह बजे रुपये मांगने पर जुगेंद्र सिंह, अनार सिंह, मौसमी सिंह व लुद्दर सिंह ने एक राय होकर मारपीट की। जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई। सुरेश का इलाज मथुरा में निजी हास्पीटल में चल रहा है। कोतवाल प्रवीन कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संंबंध में पीड़ित के भाई खजान सिंह ने प्राथमिकी पंजीकृत कराई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!