रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

वित्तीय जागरूकता और उपभोक्ता प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन

इगलास। मंगलायतन विश्वविद्यालय के स्नातक और स्नातकोत्तर छात्रों के लिए वित्तीय जागरूकता और उपभोक्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता से संबंधित जानकारियां प्रदान की गई। कार्यशाला का आयोजन इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड कॉमर्स (आईबीएमसी) द्वारा राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार संस्थान (एनआइएसएम) व एक्सिस बैंक के सहयोग से कराया गया। कार्यशाला के अंतिम दिन बी काॅम, बीबीए, बीसीए एवं बीटेक के विद्यार्थियों के लिए तीन विशेष सत्रों का आयोजन किया गया। जिसमें उन्हें वित्तीय जागरूकता से संबंधित साॅफटवेयर की जानकारी प्रदान की गई। 

मुख्य वक्ता वित्तीय शिक्षा प्रशिक्षक डा. तेजिंदर सिंह ने वित्तीय नियोजन के महत्व और मुद्रास्फीति को मात देने और धन सृजन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पोर्टफोलियो बनाने की आवश्यकता के बारे में बात की। कार्यशाला के समापन पर विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव शर्मा ने मुख्य वक्ता को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। संचालन सह संयोजक प्रो. सिद्धार्थ जैन ने किया। समन्वयक डा. नियति शर्मा व डा. उन्नति जादौन रही। कार्यक्रम के आयोजन पर कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर समरवीर सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त की। आयोजन में प्रो. अनुराग शाक्य, प्रो. सौरभ कुमार, प्रो. अंकुर अग्रवाल, डा. शालू, डा. अरसलान का सहयोग रहा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!