रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गैराज खाली न करने पर युवक को फंसाने के लिए फेंकी थी विस्फोटक छड़ें

लोधा। अलीगढ़-पलवल मार्ग पर लोधा ब्लॉक के पास स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामाने घास में बैग में मिली अमोनियम नाइट्रेट की विस्फोटक छड़ों के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। आरोपी ने गैराज खाली न करने पर एक युवक को फंसाने के लिए अपने साथियों के साथ मिलकर विस्टोटक छड़ों को रख दी थी। आरोपी ने अपना नाम बदलकर युवक के बाइक का नंबर बताया कर पुलिस को सूचना दी दी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक डेटोनेटर विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ हैं। वहीं आरोपी के दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह था पूरा घटनाक्रम 

मंगलवार शाम को पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि बाइक सवार दो युवक मथुरा की ओर से हाईवे के सहारे खैर रोड पर मुड़े हैं। उनके हाथ में बाइक पर एक बैग है। जिसमें कुछ संदिग्ध पदार्थ है। इनका एक बाइक सवार पीछा भी कर रहा है। इस सूचना पर लोधा पुलिस, लैपर्ड व पीआरवी ने घेराबंदी की तो बाइक सवार दोनों युवक लोधा ब्लॉक के पास स्वर्ण भूमि गेस्ट हाउस के सामने बैग सडक़ सहारे घास में फेंककर भाग गए। पुलिसकर्मियों ने बैग खोलकर देखा तो उसमें विस्फोट में प्रयोग होने वाली नौ छड़ें मिली। जिसे देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। सूचना पाकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। उन्होंने जांच करते हुए पाया कि यह टनल, माइंस आदि में खनन के दौरान किए जाने वाले विस्फोट में डेटोनेटर में प्रयोग होने वाली कैंडिल्स व उनसे लिपटा कुछ तार का टुकड़ा है। जांच पड़ताल के बाद स्पष्ट हो सका कि डेटोनेटर में विस्फोट के समय प्रयोग होने वाली जो कैंडिल्स बरामद हुई हैं। वह अधूरा पार्ट है। उनके साथ वायर, डेटोनेटर आदि जुड़ता है, तब विस्फोट किया जा सकता है। जब तक यह खतरनाक नहीं हैं। तब कहीं जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।पुलिस को सूचना देने वाला ही निकला आरोपी

एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि पुलिस टीम रात से ही विस्फोटक छड़ों को रखने वाले बाइक सवारों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र के तमाम सीसीटीबी कैमरों की छानबीन करने लगी। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नेक्सा सर्विस सेंटर के पास से एक युवक को पकड़ लिया, जबकि उसके दो साथी मौके का फायदा उठाकर भाग गए। पूछताछ में उसने अपना चांद कुरैशी पुत्र यामीन कुरैशी निवासी टोली मोहल्ला कस्बा नौहझील मथुरा बताया। तलाशी में उसके कब्जे से एक डेटोनेटर विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ।

पहले तो वह पुलिस को गुमराह करने लगा, जब कढ़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका गैराज खाली कराने को लेकर नौहझील के टोली मौहल्ला निवासी जावेद से विवाद चल रहा है। जावेद को फंसाने के लिए उसने अपने साथी रिजवान पुत्र जफ्फार निवासी कस्बा नौहझील व एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर उसे फंसाने के लिए षड़यंत्र रचा और उसकी बाइक से यहां पर विस्फोटक छड़ें रख दी। उसने अपने मोबाइल से खुद को विकास चौधरी पुत्र रामकुमार निवासी पारसौली निवासी नौहझील बताकर पुलिस को सूचना दे दी, ताकि जावेद को पुलिस गिरफ्तार कर सके। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि उसके भागे गए दोनों साथियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!