रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों में गूंज रहा जय कन्हैयालाल की

गभाना। कस्बा समेत क्षेत्रभर में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व की धूम है। इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा मंदिरों को बड़े ही आकर्षक तरीके से सजाया गया है। वहीं जगह-जगह मटकी फोड़ का आयोजन हो रहा है। क्षेत्रभर के मंदिरों में हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की स्वर गूंज रहे हैं। मंदिरों में रात 12 बजे भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।पर्व को लेकर जहां श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। वहीं छोटे बच्चों ने भगवान कृष्ण व राधा रानी का बाल रूप धारण कर लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया।मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने नयनाभिराम सजावट कर रखी तो वहीं उन्होंने वहां हिंडोले एवं पालने डालने के साथ श्रीकृष्ण की कई आकर्षक झांकियां भी सजा रखी हैं।इसके अलावा वहां भजन-कीर्तन व पूजा-अर्चना के दौर सुबह से लेकर देर रात्रि तक जारी है।

कस्बा के गंगा मंदिर, कामेश्वर महादेव मंदिर, प्रचीन दुर्गा मंदिर पर हिंडोले सजाने के साथ ही भजन-कीर्तन के कार्यक्रम हो रहे हैं। वहीं क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व गली मोहल्लों में चल रहे डीजे पर श्रद्धालु जमकर झूमते नाचते हुए कृष्ण जन्मोत्सव के जश्न में डूबे हुए हैं। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से मंदिरों व कस्बों में पुलिस बल तैनात किया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!