अलीगढ़ जनपद में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व, राधा-कृष्ण के बाल स्वरूपों ने मोहा मन
अलीगढ। बृज की धरती में शामिल अलीगढ़ भी गुरुवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर वृंदावन बन गया। इस दौरान घर-घर में कान्हा प्रकट हुए और घर-घर में लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव की धूम रही। इस मौके पर माता- पिता ने अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के बाल रूप में सजाया, भगवान स्वरूप कहे जाने वाले इन बच्चाें ने सभी का मन मोह लिया।



