रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

जमालपुर सिया में ग्राम प्रधान के चुनाव में लालाराम ने 239 मतों से की जीत हासिल

गभाना। तहसील क्षेत्र के गांव जमालपुर सिया में ग्राम प्रधान के लिए हुए चुनाव में लालाराम ने 239 मतों से जीत हासिल कर ली। जिस पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। उन्होंने मिष्ठान का वितरण करते हुए ढ़ोल नगाढ़ो के साथ नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान का जोरदार स्वागत किया।

बता दें ग्राम प्रधान मुकेश कुमार सूर्यवंशी की करीब दो माह पूर्व बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रिक्त पड़े प्रधान पद को बुधवार को मतदान में मतदाताओं ने छह प्रत्याशियों के भाग्य को मत पेटियों में बंद कर दिया था।

शुक्रवार को जवां ब्लॉक परिसर में हुई मतगणना में लाला राम को 650 मत, पवन कुमार को 411 , मुखलेश कुमार 174, प्रेमप्रकाश को 32, राजवीर सिंह को 13 व प्रकाश को 8 मिले। जबकि 7 मत निरस्त हुए। इस प्रकार लाला राम ने 239 मतों से शानदार जीत प्राप्त की।

आरओ अमित कुमार गुप्ता बीडीओ रूपेश कुमार ने नवनिर्वाचित प्रधान को प्रमाण पत्र दिया। वहीं लाला राम की जीत पर समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। इस दौरान उन्होंने मिष्ठान का वितरण करने के साथ ही नवनिर्वाचित प्रधान का ढोल-नगाड़ों के साथ फूलमालाओं से लादकर जोशीला स्वागत किया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!