रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चित्रकूट में होगी सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति बैठक

अलीगढ़ । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सहकारिता क्षेत्र के देशव्यापी संगठन सहकार भारती की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक शनिवार एवं रविवार को चित्रकूट स्थित उद्यमिता पीठ के विवेकानंद सभागार में होगी। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने बताया कि कार्यसमिति की इस बैठक में प्रदेश के 400 से अधिक दायित्ववान पदाधिकारी शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में 30 सितंबर तक चलने वाले बी- पैक्स सदस्यता अभियान में सहकार भारती के पदाधिकारी अधिकाधिक संख्या में सदस्य बनाने पर जाने पर जोर दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि बी पैक्स सदस्यता अभियान एक सितंबर से शुरू हुआ है और 30 सितंबर तक लगातार चलेगा। बी-पैक्स की सदस्यता लेने के लिए ऑनलाइन पोर्टल www.pacsmember.in विकसित किया गया है।

असुविधा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1800212884444 की व्यवस्था की गई है। बी पैक्स में 20 लाख नए सदस्य बनाए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। इससे शेयर पूंजी के रूप में 100 करोड़ रुपये जमा हो सकेंगे। उत्तर प्रदेश में लगभग 7,500 बी पैक्स संचालित हैं।

उन्होंने बताया कि प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सहकारिता के विकास पर चिंतन और मनन होगा और सहकारिता क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं को तैयार किया जाएगा। दौरान प्रदेश कार्यसमिति में 11 सत्र होंगे। इस दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख मिथिलेश, सहकार भारती के राष्ट्रीय मंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी दीपक चौरसिया, राष्ट्रीय मंत्री सुनील कुमार गुप्ता का भी मार्गदर्शन मिलेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!