रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना थाना पर आयोजित समाधान दिवस में एसडीएम व सीओ ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

गभाना। थाना पर शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस में एसडीएम केबी सिंह, सीओ सुमन कनौजियाव तहसीलदार अवनीश कुमार ने पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण कराया।

कार्यक्रम में जमीनी विवाद से जुड़े कुल तीन शिकायती प्रार्थना पत्र आए। जिसमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष बचे प्रार्थना पत्र को राजस्व व पुलिस टीम गठित कर एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्वक निस्तारण के निर्देशों के साथ सौंप दिया गया।

इस दौरान एसडीएम ने कि अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निर्धारित समय में निस्तारण कराएं, ताकि शिकायतकर्ता को दफ्तरों के बार-बार चक्कर न लगाने पड़ें।

इस दौरान इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह, एसएसआई केपी सिंह, एसआई हरेंद्र पुनिया, हरेंद्र तौमर, अमित कुमार, कानून गो शशि पांडेय, श्रीकांत, लेखपालभानूप्रताप सिंह, गोपी पांडेय, रेशमपाल सिंह, चंद्रशेखर गौड़, सुरजीत यादव आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!