रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

स्कूल से छात्र हुआ लापता, परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए दर्ज कराई गुमशुदगी

खैर। थाना क्षेत्र के गौमत स्थित गुरुकुल विद्यालय से 13 वर्षीय छात्र लापता हो गया। परिजनों ने विद्यालय प्रबंधन पर लापरवाही व छात्र के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस छात्र की तलाश में जुट गई है।

जनपद गौंडा के थाना कोलोनेलगंज के गांव धरहरा निवासी सुरेंद्र यादव ने शनिवार को थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी में बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा हिमांशु यादव का गौमत स्थित श्री कृष्ण आर्ष गुरुकुल स्कूल में कक्षा छह में इसी वर्ष जुलाई माह में दाखिला कराया था। आवासीय सुविधा होने के चलते वह स्कूल में ही रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहा था। शुक्रवार को प्रधानाचार्य ने उन्हें फोन करके बेटा के गायब होने की सूचना दी। परिजन हिमांशु की तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे। जहां पर स्कूल के स्टाफकर्मियों ने बताया कि वह तीन-चार दिन से कुछ परेशान था और वह खाना भी नहीं खा रहा था। पिता का आरोप है कि बच्चों की देखभाल से लेकर सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की थी, फिर भी किसी ने बेटे की समस्या को लेकर अवगत नहीं कराया गया। उन्होंने बेटा के साथ अनहोनी की आशंका जताई है। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है, छात्र की तलाश की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!