रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गोली लगने से घायल युवक की उपचार के दौरान हुई मौत

खैर। थाना क्षेत्र के गांव अर्राना में तीन दिन पूर्व संदिग्ध हालात में सिर में लगी गोली लगने से घायल युवक ने दिल्ली के अस्पातल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मामले में मृतक के पिता की ओर से अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अर्राना निवासी योगेंद्र सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बीती छह सितबंर की रात में परिजन सोए हुए हुए थे। करीब 11:15 बजे गोली चलने की आवाज आई। परिजन दौड़ कर बेटा अंकित के कमरे की तरफ पहुंचे जहां पर वह लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था।

उसके सिर में गोली हुई थी। परिजन आनन-फानन में उपचार को जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को उपचार के दौरान 27 वर्षीय अंकित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। मृतक एक बेटा का पिता था। एसअाई गंगाराम गंगवार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस जांच में जुटी है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!