एसएसपी ने 31 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र
अलीगढ़। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने शनिवार को डेढ़ वर्ष से अधिक एक ही थाने पर तैनात व एक वर्ष से अधिक एक ही चौकी पर तैनात तथा गैर जनपद से आए 31 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्रों में बदलाब किया है।
उन्होंने एसआई नितिन राठी चौकी प्रभारी अचलताल से चौकी प्रभारी सब्जी मंडी थाना कोतवाली नगर, एसआई विजेंद्र कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी खेरेश्वर से थाना हरदुआगंज, एसआई धर्मेंद्र कुमार को चौकी प्रभारी बिजौली से चौकी प्रभारी खिरनीगेट, एसआई सनोज कुमार को चौकी प्रभारी गोरई से चौकी प्रभारी पिलखना, एसआई मनोज कुमार शर्मा को चौकी प्रभारी सब्जी मंडी से चौकी प्रभारी भुजपुरा, एसआई संदीप वर्मा को थाना खैर से चौकी प्रभारी कस्बा खैर, एसआई सतवंत सिंह को चौकी प्रभारी खिरनीगेट से एसपी ट्रैफिक कार्यायल, एसआई प्रमोद कुमार वशिष्ठ को थाना गौंडा से थाना गंगीरी, एसआई दिनेश सिंह चौहान को थाना कोतवाली नगर से थाना खैर, एसआई राम कुमार को थाना बन्नादेवी से थाना गौंडा, एसआई आशीष कुमार को थाना सिविल लाइन से थाना इगलास, एसआई हरिभान सिंह को चौकी प्रभारी सीडीएफ से चौकी प्रभारी खेरेश्वर, एसएसआई इफ्तखार अली को लोधा से एसएसआई अकराबाद, एसआई अमित कुमार को थाना गंगीरी से चौकी प्रभारी सीडीएफ, एसआई प्रेमपाल सिंह को थाना दादों से थाना बरला, एसआई श्याम सिंह को थाना विजयगढ़ से थाना रोरावर, एसआई तालेवर सिंह को थाना गौंडा से थाना मडराक, एसआई ब्रह्म सिंह को थाना खैर से थाना विजयगढ़, एसआई सोहनवीर को थाना इगलास से चौकी प्रभारी बहादुरपुर इगलास, एसआई उमेश कुमार को थाना महुआखेड़ा से चौकी प्रभारी देहलीगेट, एसआई गौरव चौधरी को थाना इगलास से चौकी प्रभारी गोरई, एसआई यतेंद्र सिंह को थाना जवां से चौकी प्रभारी सांकरा (दादों), एसआई रूणित तौमर थाना चंडौस से चौकी प्रभारी बिजौली (पालीमुकीमपुर), एसएसआई राजीव कुमार को सिविल लाइन से चौकी प्रभारी अचलताल, एसआई अवधेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना गंगीरी, एसआई अनिल कुमार को पुलिस लाइन से थाना देहलीगेट, एसआई विष्णुकांत को पुलिस लाइन से थाना सासनीगेट, एसआई रामवीरेश को पुलिस लाइन से थाना गौंडा, एसआई रनवीर सिंह को पुलिस लाइन से थाना हरदुआगंज, एसआई सुरेंद्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से थाना जवां, एसआई सुशील कुमार यादव को पुलिस लाइन से थाना खैर स्थानांतरण किया है।
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी उप निरीक्षकों को पूर्ण मनोयोग से काम करने और आमजनों की शिकायतों को समस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्हें निर्देश दिए गए हैं कि जनसुनवाई में किसी तरह की लापरवाही न हो। अगर किसी कर्मचारी ने आमजनों के काम में लापरवाही की और उसकी शिकायत मिली तो उसके खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।