रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में रेलवे लाइन पर मिला अधेड़ का शव, नहीं सकी सकी शिनाख्त

गभाना। कस्बा में अनाज मंडी के पीछे दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर एक अधेड़ का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं सकी है। जिस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया है।

इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह के अनुसार सोमवार को कस्बा की अनाज मंडी के पीछे से गुजर रही दिल्ली-कानपुर रेलवे लाइन पर एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं सकी है। अधेड़ की मौत किसी ट्रेन से गिरकर हुई है। चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत है। मृतक की उम्र करीब 50-55 वर्ष प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग का हाफ स्वेटर आसमानी रंग का लोअर पहन रख रखा हैं। मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!