घर में घुसकर महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध पर मारपीट
लोधा। थाना क्षेत्र के एक गांव में नामजद आरोपी ने घर में घुसकर महिला के छेड़छाड़ कर डाली। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई व अन्य युवक के साथ मारपीट कर डाली।
एक गांव की महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि दस दिन पूर्व रात्रि में वह अपने चार दिन के बच्चे के साथ घर में चारपाई पर सो रही थी। तभी पड़ौस का ही एक युवक घर में घुस आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे। शोर मचाने पर आस-पड़ौस के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जिस पर आरोपी उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोप है कि आरोपी कुछ समय बाद अपने भाई व एक अन्य युवक के साथ फिर से आ गया और उसके साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।