महरावल व कलुवा स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर युवक घायल
गभाना। महरावल व कलुवा रेलवे स्टेशन के पास ईएमयू पेेसेंजर ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हाे गया। आरपीएफ ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल मलखान सिंह में भर्ती कराया है।
मिली जानकारी के अनुसार संभल के थाना रजपुरा के गांव बसंतपुर निवासी रिंकू पुत्र श्यौराज सिंह नोएडा में रहकर नौकरी करता है। सोमवार को वह बस द्वारा संभल से अलीगढ़ आया। जहां से वह ईएमयू पेसेंजर ट्रेन की मदद दिल्ली के लिए जा रहा था। जैसे ही ट्रेन महरावल व कलुवा रेलवे स्टेशन के बीच में पहुंची तभी वह अचानक से ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बड़ी संख्या में राहगीर व रेलवेकर्मी मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायल के परिजनों को फोन पर सूचना दे दी है।
गभाना पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार
गभाना। थाना पुलिस ने कोर्ट से पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहे एक वारंटी काे गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
इंस्पेक्टर गभाना राम कुंवर सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव नगला नत्था निवासी कमल सिंह कोर्ट में विचाराधीन एक मामले में पिछली कई तारीखों से गैरहाजिर चल रहा था। जिस पर कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। कोर्ट से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने उसे सोमवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।