रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को मारी टक्कर, एक भाई की हुई मौत

अलीगढ़। थाना मडराक क्षेत्र में टोल प्लाला के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना जवां क्षेत्र के कासिमपुर निवासी 27 वर्षीय अतुल चौहान मंगलवार रात्रि में अपने भाई रवि के साथ बाइक से मथुरा से घर आ रहे थे। जैसे ही वह मडराक टोल प्लाजा के पास पहुंचे तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई घायल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने अतुल को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बुधवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!