रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से 12 सौ रुपये लूटे

चंडौस। थाना क्षेत्र में कसेरू रोड से बाइक सवार युवक से बाइक सवार दो बदमाश 12 सौ रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस पीड़ित की तहरीर के आधार पर आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों को चैक करने के साथ ही बदमाशों की तलाश में जुटी है।

थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी योगेश चौहान ने थाने में दी तहरीर में बताया कि वह बुधवार को कस्बा से बाइक से घर जा रहा था। तभी कसेरू रोड पर पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवकों ने पहले उसकी बाइक में टक्कर मारी। जब उसकी बाइक धीमी हुई तो दोनों बिना किसी बात के गाली-गलौज करते हुए उसकी जेब में रखे 1200 रुपये लेकर फरार हो गए। इंस्पेक्टर चंडौस सीताराम सरोज ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!