रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला-फुलाकर ले गया नामजद, रिपोर्ट दर्ज

गभाना। थाना क्षेत्र के एक गांव से नामजद आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर ले गया। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार रात में उसे घर का दरवाजा खुलने की आवाज आई। उसने उठकर देखा तो कोई नहीं था। कुछ देर बाद देखा तो उसकी 17 वर्षीय बेटी घर से गायब थी। उसे शक है कि उसकी बेटी को बुलंदशहर के भेलईअहमदगढ़ निवासी मोहित पुत्र धर्मवीर सिंह अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया है। इंस्पेक्टर राम कुंवर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिसअारोपी व किशोरी की तलाश में जुटी है। जल्द ही किशोरी को बरामद किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!