रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चंडौस के जला कसेरू में चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, लाखों रुपये की नगदी व जेवरात किए चोरी

चंडौस। थाना क्षेत्र के गांव जला कसेरू में चोरों ने तीन घरों को निशाना बनाते हुए वहां से लाखो रुपये की नगदी व जेवरात चुराकर फरार हो गए। पीड़ित परिवारों को गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी हो सकी। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव के लोकेश पुत्र रामकिशन बुधवार रात्रि में अपने परिजनों के साथ दूसरे कमरे में सोया हुआ था। देर रात में चोर एक कमरे का जंगला तोड़कर घुस गए और वहां रखे ढाई लाख रुपये के अलावा लाखों रुपये के जेवरात चुरा ले गए।

गांव के सुरेंद्र सिंह पुत्र महावीर सिंह अपने परिजनों के साथ कहीं गए हुए थे। चोरों ने घर का ताला तोड़कर वहां से लाखों रुपये की नगदी व जेवरात लेकर रफूचक्कर हो गए। पड़ौस की ही सुनीता देवी पत्नी ज्ञानेंद्र सिंह गर्मी के चलते परिजनों के साथ छत पर सोई हुई थी।

चोर कमरे में रखे संदूक से लाखों रुपये के जेवरात व अन्य कीमती सामान चुराकर ले गए। गुरुवार सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। एक रात में तीन घरों में चोरी होने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त हो गया। सूचना पाकर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटना से जुड़ी जानकारी जुटाई।

मामले में तीनों ही परिवार के लोगों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सीता राम सरोज ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!