गभाना अनाज मंडी पर मांगों को लेकर गल्ला व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरू
गभाना। नगर की अनाज मंडी पर गुरुवार को गल्ला व्यापारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान व्यापारियों ने अपनी-अपनी दुकानों को बंद रखने के साथ ही मंडी का मुख्य द्वार भी बंद कर धरने पर बैठ गए। व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की।
गल्ला एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह ने बताया कि थोक व्यापारियों से दो प्रतिशत कमीशन व अन्य मांगों को लेकर गल्ला व्यापारी हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तब तक हड़ताल जारी रहेगी। अनाज लेकर आए किसानों काे मंडी के गेट से ही वापस कर दिया गया। इस दौरान पर सुरेंद्र सिंह, विनोद गुप्ता, बाबू सिंह, पिंकी सिंह, घनेंद्र सिंह, गणेशदत्त उपाध्याय, मनवीर सिंह, हरिश्चंद्र अग्रवाल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, योगेश कुमार सिंह, अभिषेक सिंह, हेमंत शर्मा, जितेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।