रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना क्षेत्र में हाईवे पर मां-बेटी को कार ने रौंदा, मां की मौत, बेटी गंभीर घायल

गभाना। हाईवे पर गांव भांकरी के पास चुआवली मोड़ के पास कार ने मां-बेटी को रौंद दिया। हादसे में मां की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई।

क्षेत्र के गांव चुआवली निवासी गोपाल सिंह की 27 वर्षीय पत्नी मीरा शुक्रवार देर शाम को अपनी चार वर्षीय बेटी तुलसी के साथ अलीगढ़ से दवा लेकर टेंपो से लौट रही थी। जैसे ही वह हाईवे पर गांव भांकरी के पास चुआवली मोड़ पर घर जाने के लिए टेंपो से उतरी तभी दिल्ली की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने मां-बेटी को रौंदती हुई मौके से भाग गई। हादसे में मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजन ने घायल मां-बेटी को भांकरी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, हालत गंभीर होने पर दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां पर डॉक्टरों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया, जबकि बेटी तुलसी का उपचार जारी है। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। मृतका दो बेटियों की मां थी।

हादसे में घायल अधेड़ की उपचार के दौरान दिल्ली में हुई मौत

गभाना। हाईवे पर टोल प्लाजा के पास एक सप्ताह पूर्व हुए हादसे में घायल अधेड़ की दिल्ली के सफदरगंज में गुरुवार रात्रि में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार सासनीगेट के सराय नबाब वर्फ खाने वाली गली निवासी 50 वर्षीय रमाशंकर बीती 7 सितंबर को क्षेत्र के गांव देवपुर में अपने मित्र सुधीर कुमार के यहां आए थे। जहां से शाम को सुधीर कुमार का 18 वर्षीय बेटा अर्पित कुमार स्कूटी से उन्हें अलीगढ़ जाने के लिए टोल प्लाजा पर छोड़ने गया था। तभी अलीगढ़ की तरफ से दिल्ली की तरफ जा रही रोडवेज बस ने स्कूटी में टक्कर मार दी थी। जिसमें स्कूटी सवार दोनों घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। रमाशंकर की गंभीर हालत को देखते हुए डाॅक्टरों ने दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां पर गुरुवार की रात्रि में रमाशंकर ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे। मामले में देवपुर निवासी सुधीर कुमार ने बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!