स्वतंत्रता सेनानी शिवदान सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
इगलास। कस्बा में 1948 में जवाहर विद्यालाय सोसायटी का गठन करके आधुनिक शिक्षा की स्थापना करने वाले स्वतंत्रता सेनानी व पूर्व विधायक स्व. शिवदान सिंह की मूर्ति का श्री शिवदान सिंह इंटर काॅलेज में अनावरण हुआ। वह जवाहर विद्यालय के संस्थापक थे बाद में विद्यालय का नाम शिवदान सिंह काॅलेज कर दिया गया। गुुरुवार को प्रतिमा का अनावरण संरक्षक दिलीप सिंह व प्रबंधिका मोनिका सिंह ने किया। इससे पहले आचार्य मयंक उपाध्याय ने विधि विधान से पूजन संपन्न कराया। प्रधानाचार्य केपी सिंह ने बताया कि बाबूजी सभी के प्रेरणा श्रोत है उनके द्वारा स्थापित इस कालेज का 75 वर्ष का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने तीन अक्टूबर को संस्थापक की जयंती धूमधाम से मनाए जाने की बात कही। इस अवसर पर डा. संजय सिंह, नगेंद्र सिंह, डा. सत्यपाल, उदयवीर सिंह, ऋषेंद्र सिंह, मंजू सिंह, कुलदीप सक्सेना, अनिल बंसल, मुकेश शर्मा, अजय शर्मा आदि थे।