रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

सोमना सहकारी समिति पर बी-पैक्स महाअभियान के तहत जोड़े नए सदस्य

गभाना। सहकार से समृद्धि के मंत्र के साथ केंद्र व प्रदेश सरकार सहकारिता क्षेत्र को सशक्त बनाने में जुटी है। इसी को लेकर शुक्रवार को सोमना सहकारी समिति नंबर एक व दो पर भाजपा के क्षेत्रीय सहसंयोजक मनीष चौहान व भाजपा किसान मोर्चा के जिलामंत्री ठा. दलवीर सिंह ने अभियान चलाकर करीब 20 सदस्य जोड़े। उन्होंने कहा कि सरकार का इस अभियान के माध्यम से सहकारी समितियों (पैक्स) में 20 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। यह अभियान न केवल प्रधानमंत्री के ‘सहकार से समृद्धि’ के दृष्टिकोण को प्राप्त करने में मदद करेगा, बल्कि राज्य के सहकारिता आंदोलन को मजबूत करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। पहले पैक्स केवल बीज, उर्वरक और अन्य काम करने तक ही सीमित थी, लेकिन अब वे सामान्य सेवा केंद्र के रूप में काम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार एक जिला एक सहकारी बैंक खोलने के एजेंडे पर काम कर रही है। इस मौके पर जयप्रकाश पांडे, कुंवर आनंदवर्धन सिंह, देवराज सिंह, अतुल कुमार आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!