रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कार व बाइक आपस में भिड़ी, एक युवक की मौत, महिला समेत दो घायल

अलीगढ़। पिसावा थाना क्षेत्र में गांव मीरपुर दहोड़ा के समीप गुरुवार रात में कार व बाइक की आमने-सामने भिडंत हो गई। हादसे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी व कार सवार एक महिला भी घायल हो गई। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

गांव राऊपुर निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र मुरारीलाल गुरुवार रात में चंडौस के नगला पदम निवासी अपने साथी श्यौदान सिंह के साथ बाइक से किसी काम से जट्टारी जा रहा था। तभी गांव मीरपुर दहोड़ा के पास सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों के अलावा कार सवार ममता देवी पत्नी गुलवीर सिंह निवासी डेटा खुर्द घायल हो गई। हादसे के बाद राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। सूचना पर थाना पुलिस व परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल रिंकू व श्यौदान सिंह को उपचार के लिए खुर्जा लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। घटना के मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन बच्चों के पिता थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!