रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

ओगर की गोशाला में कमियां मिलने पर सीडीओ ने जताई नाराजगी,

-डिप्टी सीवीओ व पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के दिए निर्देश

गभाना। क्षेत्र के गांव ओगर नगला राजू स्थित गोशाला का बुधवार को सीडीओ आकांक्षा राणा ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में कमियां मिलने पर गहरी नाराजगी जताते हुए अधीनस्थों को सुधार करने के निर्देश दिए। साथ ही जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर सीवीओ व पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए।

सीडीओ आकांक्षा राणा बुधवार को डीसी मनरेगा दीनदयाल वर्मा व डीपीआरओ धनंजय जायसवाल के साथ ओगर नगला राजू स्थित बृहद गोसंरक्षण केंद्र (गोशाला) का औचक निरीक्षण करने पहुंची। जहां पर गोशाला में अव्यवस्थाओं को देखकर उनका पारा चढ़ गया।

उन्होंने मिली खामियों को दूर कराने के निर्देश अधीनस्थों को दिए। जरूरी दस्तावेज न दिखाने पर डिप्टी सीवीओ डॉ. नीरज त्रिपाठी को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश दिए साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई।

यहां पर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी गोवर्धन योजना के तहत 33.80 लाख रुपये की धनराशि से निर्माण कराए गए बायोगैस (गोबर गैस) प्लांट का निरीक्षण किया। इसके निर्माण का उद्​देश्य आसपास के क्षेत्र में बायोगैस की आपूर्ति करने की थी, लेकिन अब तक इस प्लांट का सही ढंग से संचालन नहीं हो सका है। सीडीओ ने अधीनस्थाें को क्षमता के अनुरूप इसका संचालन करने के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि प्लांट में कंप्रेशर न होने के चलते दूर तक बायोगैस की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इस पर सीडीओ ने कंप्रेशर लगाने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ सीवीओ डाॅ. दिनेश कुमार सिंह मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!