लावारिस अवस्था में खड़ा मिला बछड़ों से भरा कंटेनर
लोधा। क्षेत्र के गांव खेड़ा खुशखबर के पास पुलिस को बछड़ों से भरा एक कंटेनर लावारिस अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस ने कंटेनर को कब्जे में लेकर बछड़ों को गोशाला में भिजवाया गया है।
इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने बताया कि मंगलवार रात्रि में खेड़ा खुशखबर के पास एक लावारिस अवस्था में कंटेनर खड़ा हुआ था। जिसमेंं से आहट आ रही थी। शक होने पर ग्राम प्रहरी (चौकीदार) ने सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंटेनर चालक को काफी तलाश किया, लेकिन कहीं पता नहीं चला। जिस पर कंटेनर को खोलकर देखा तो उसमें भैंस व गोवंश भरे हुए थे। गिनती करने पर उनकी संख्या 24 निकली। इंस्पेक्टर ने बताया कि बछड़ों को गोशाला में भिजवा दिया गया है, जबकि कंटेनर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।