विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दी गई दवाएं
इगलास : कस्बा के श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कालेज में बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य का परीक्षण करके दवाएं वितरित की गई।
प्रबंधक गौरव शर्मा वकोषाध्यक्ष शशांक शर्मा ने बताया कि शिविर में करीब 150 विद्यार्थियों की जांच की गई। जांच के बाद आयरन, एलबेंडाजोल की गोलियों का वितरण किया गया। डा. रोहित सिंह व डा. दुष्यंत की टीम ने विद्यार्थियों को जांच के साथ ही स्वस्थ रहने के टिप्स दिए। उन्होंने डेंगू के बचाव की जानकारी भी दी। प्रधानाचार्य आनंद स्वरूप पाठक ने बताया कि शिविर बच्चों के लिए लाभदायक रहा है आगे भी ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।