रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का कल प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

गभाना। क्षेत्र के गांव टमकौली स्थित अटल आवासीय विद्यालय का कल शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से दोपहर 2:30 बजे वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। इस दौरान विद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा जाएगा। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री संदीप सिंह, राजस्व राज्यमंत्री अनूप प्रधान, सांसद अलीगढ़ सतीश गौतम, सांसद हाथरस राजवीर दिलेर समेत जिले के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। बता दें कि टमकौली में अलीगढ़ मंडल के पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दिलाने के अटल आवासीय विद्यालय बनाया गया है। जिसमें 11 सितंबर से कक्षा छह के लिए कक्षा संचालित हो चुकी हैं। जिसमें अलीगढ़, हाथरस, एटा व कासगंज से पंजीकृत श्रमिकों के 80 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!