रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना सीएचसी पर तैनात चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी ने पत्रकार से की अभद्रता, यूनियन ने किया धरना प्रदर्शन

गभाना। नगर के सीएचसी (सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र) पर तैनात चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी ने एक पत्रकार से अभद्रता कर डाली। जिसको लेकर शुक्रवार को ग्रामीण पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरना प्रदर्शन करते हुए चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व स्थानांतरण कराने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उप मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

ग्रामीण पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सुखवीर शर्मा व तहसील अध्यक्ष शकुन ठाकुर के नेतृत्व में दर्जनों पत्रकार एकत्रित होकर सीएचसी पर पहुंच गए। इस दौरान वह अस्पताल के गेट के सामने टेंट लगाकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पत्रकार दीपांशु माहेश्वरी ने स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही व भ्रष्टाचार की खबरों को प्रकाशित किया था।इसी बात को लेकर चिकित्साधिकारी डॉॅ. नवीन कुमार व महिला स्वास्थ्यकर्मी प्रभा वर्मा रंजिश मानने लगे। दोनों ने दीपांशु माहेश्वरी से अभद्रता करते हुए पिटाई करने के साथ गाली गलौज कर डाली और झूठे मुकदमें में फंंसाने की धमकी देते है।

उन्होंने कहा कि जब तक चिकित्साधिकारी व महिला स्वास्थ्य कर्मी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई व स्थानांतरण नहीं हो जाता है। तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के साथ उत्पीड़न बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सूचना पर पहुंचे एसडीएम केबी सिंह को यूनियन के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर एक ज्ञापन उपमुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर धरने को समाप्त किया। उन्होंने कहा कि यदि एक सप्ताह में उनकी मांगों को न माना गया तो यूनियन और भी उग्र आंदोलन करने को बाध्य हो गया। इस दौरान अमित शर्मा, सुमित ठाकुर, सत्या पंडित, आकाश शर्मा, डौली शर्मा, गौरीशंकर शर्मा, अमित ठाकुर, पीयूष सिंह, अनार सिंह, श्याम सुंदर बालाजी, लक्ष्मण शर्मा समेत तमाम पत्रकार मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!