रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

चाक डाउन कर उठाई पुरानी पेंशन की मांग

इगलास। कस्बा के श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज के शिक्षक व कर्मचारी पुरानी पेंशन की मांग को प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चाक डाउन हड़ताल पर रहे। साथ ही एक अक्टूबर को दिल्ली में ओपीएस (पुरानी पेंशन) की मांग के समर्थन में पहुंचने का संकल्प भी लिया।

प्रदेश सरकार द्वारा लागू गई एनपीएस (न्यू पेंशन स्कीम) का पुरजोर विरोध किया। शिक्षकों का कहना है कि अन्य प्रांतों में पुरानी पेंशन योजना लागू कर दी गई है। प्रदेश सरकार को भी लागू करनी चाहिए। सरकार के दोहरे मानक नहीं होने चाहिए। विधायक, मंत्रियों को पेंशन योजना लागू है, कर्मचारियों व शिक्षकों के लिए एनपीएस लागू करके भेदभाव किया जा रहा है जिसका विरोध जारी रहेगा।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!