संस्कार विचार गोष्ठी को हुआ आयोजन
इगलास। परोपकार सामाजिक सेवा संस्था द्वारा उन्नीसवीं शताब्दी के प्रसिद्ध दार्शनिक, शिक्षाविद एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की 203 वीं जयंती पर गांव तोछीगढ़ में संस्कार विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण विद्यार्थियों ने भाग लेकर मनोवैज्ञानिक पहलुओं पर चर्चा की। शिक्षक गोपाल शर्मा ने युवा पीढ़ी के भविष्य के प्रति चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मोबाइल पर बढ़ती हुई निर्भरता युवाओं के लिए अधिक घातक सिद्ध होगी। अध्यक्ष जतन चौधरी ने विद्यासागर की जीवनी सुनाते हुए कहा कि संस्कृत भाषा और दर्शन में अगाध पांडित्य के कारण विद्यार्थी जीवन में ही उन्हें विद्यासागर की उपाधि प्रदान की गई थी। इस अवसर पर रमेश ठेनुआ, प्रशांत ठेनुआ, सूरज चौधरी, सचिन, दीपक, कुलदीप, अरुण, हेमंत पाठक, जितेंद्र कुमार, बिन्नी, अंशु, गौरव, तपेश, विवेक, अजय, टीटू, गगन, संजय आदि थे।