रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गल्ला व्यापारी से लूट करने वाले चारों आरोपियों को भेजा जेल

खैर। कस्बा स्थित अनाज मंडी में गल्ला व्यापारी से 26 हजार रुपये लूटने वाले चारो आरोपियों को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया है।

बता दें कि मंगलवार को कस्बा के मोहल्ला शिकरवार निवासी संजीव कुमार अनाज मंडी में गल्ला व्यापारी हैं। मंगलवार शाम को राष्टीय मानवधिकार सुरक्षा परिषद जिलाध्यक्ष का स्टीकर लगी स्कार्पियो सवार चार बदमाश जबरन उनकी जेब से चाबी निकालकर गल्ले में रखे 26 हजार रुपये लूटकर भागने लगे थे। व्यापारी के शोर मचाने पर अन्य व्यापारियों ने चारों बदमाशों की घेराबंदी कर पकड़ लिया था और जमकर मारपीट करते हुए पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। मामले में पीड़ित व्यापारी की ओर से चारों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपियों ने अपने नाम अमित पुत्र जितेंद्र सिंह, काैशल शर्मा पुत्र पूरन शर्मा निवासीगण नंदपुर पला थाना लोधा, राजेश शर्मा पुत्र रामवीर शर्मा निवासी बामनी थाना गौंडा व नरेंद्र सारस्वत पुत्र केदार प्रसाद निवासी शिवधाम कॉलोनी थाना रोरावर बताया। उन्होंने बताया कि बुधवार को पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!