रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

तहसील में हुआ गेल इंडिया के निदेशक का जोशीला स्वागत

 

खैर। तहसील सभागार में बुधवार को गेल इंडिया लिमिटेड के निदेशक व भाजपा कार्यकारिणी सदस्य चौ. शेर सिंह का अधिवक्ता चौ. कुशल प्रताप सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने फूलमालाओं से जोशीला स्वागत किया। इस मौके पर निदेशक चौ. शेरसिंह ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जहां प्रदेश में चहुंओर विकास की गति ने अपनी रफ्तार पकड़ी है, वहीं गुंडाराज व भ्रष्टाचार पूरी तरह से समाप्त हुआ हैं। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्वपटल में उच्च शिखर पर पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज  देश चंद्रमा पर भी पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार गरीब, किसान व युवाओं के हित में लगातार काम कर रही है। गरीबों को बेहतर और निशुल्क उपचार दिलाने को आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इस मौके पर एड. नवेद खान, एड. गगन चौधरी, एड. नरेंद्र सिंह, एड.मानवेन्द्र सिंह, एड.अतुल चौधरी, अरविंद चौधरी, सतेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, अनिल शर्मा, भूपेंद्र शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!