रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

कुश्ती का ऐसा दांव की ‘टूट गया पहलवान का हाथ

लोधा। खेरेश्वर मंदिर में चल रहे देवछट मेले में कुश्ती दंगल में बुधवार को को एक पहलवान का हाथ टूट गया। आयोजकों तत्काल पहलवान को उपचार काे अस्पताल में भर्ती कराया है।

मेले में चल रहे कुश्ती दंगल में बुधवार को दूर-दराज के पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपना दांव पेंच दिखाया। इस दौरान कोतवाली क्षेत्र के शाहकमाल अखाड़े के आशुतोष एवं मई के पहलवाल यतेंद्र सिंह के बीच कुश्ती हुई। दोनों ही पहलवान अपना दांव पेंच दिख रहे थे तभी अचानक आशुतोष का हाथ नीचे दबाव में आ गया और हाथ की हड्डी टूट गई। मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने तत्काल पहलवान को उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया है।

कबड्डी खिलाड़ियों ने मंदिर कमेटी पर लगाए आरोप, पहुंचे थाने

लोधा। खेरेश्वर मंदिर परिसर में हुई कबड्डी प्रतियोगता में बताई गई पुरस्कार राशि के स्थान पर मंदिर कमेटी द्वारा कम राशि देने का आरोप लगाते हुए कबड्डी खिलाड़ी थाने पहुंच गए।

आचार्य भरत तिवारी के साथ दर्जनों खिलाड़ी एकत्रित होकर लोधा थाने पहुंचे। खिलाड़ियों का आरोप था कि प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पूर्व मंदिर कमेटी ने प्रथम पुरस्कार 41 हजार, द्वितीय 21 हजार व तृतीय पुरस्कार 11 रुपये देने का ऐलान किया गया था। लेकिन फाइनल मैच होने के बाद कमेटी की ओर से प्रथम टीम को 5100 रुपये, द्वितीय टीम को 2100 रुपये व तृतीय आने वाली टीम को 1100 रुपये दिए गए। जिस पर गुस्साएं खिलाड़ियों ने आयोजकों को दी गई पुरस्कार राशि को वापस कर दिया। खिलाड़ियों का आरोप था कि मंदिर कमेटी ने उनके साथ बेईमानी की है। इंस्पेक्टर ब्रह्मप्रकाश ने खिलाड़ियों की पीड़ा सुनने के बाद मौके पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों को बुला लिया। मंदिर कमेटी के कार्यकर्ता धर्मवीर सिंह ने बताया कि प्रथम आने वाली टीम को 11000 रुपये, द्वितीय को 4100 रुपये देकर मामले को शांत करा दिया गया है।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!