सबसे पहले मन व तन की सफाई जरुरी: कुलपति
इगलास। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित स्वच्छता पखबाड़े के अंतर्गत मंगलायतन विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवकों ने कार्यक्रम अधिकारी स्वेता भारद्वाज के कुशल निर्देशन में विश्वविद्यालय के बाहर रोड व निकटवर्ती गांव में स्वच्छता ही सेवा संकल्प लेते हुए श्रमदान करके बापू को स्वच्छांजलि दी।
अभियान के प्रारंभ में कुलपति प्रो. पीके दशोरा, प्रति कुलपति प्रो. सिद्दी विरेशम, कुलसचिव बिग्रेडियर समरवीर सिंह ने स्वयं सेवकों के साथ श्रमदान करके उनका उत्साहवर्धन किया। कुलपति ने कहा कि सबसे पहले मन व तन की सफाई करो, फिर अपने परिवेश की सफाई करो।
यदि आप मन की सफाई करना चूक गए तो यह सफाई का अभियान निरर्थक हो जाता है। कुलसचिव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हम स्वच्छता पखबाड़ा मना रहे हैं। हमें स्वच्छता को अपने आचरण में शामिल करने के साथ दूसरों को भी इसके प्रति जागरुक करने का संदेश पहुंचना है।
स्वच्छता पखबाड़े का आयोजन कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सिद्धार्थ जैन, प्रशासनिक अधिकारी गोपाल राजपूत के कुशल निर्देशन में किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान में स्वयं सेवकों ने चिलचिलाती धूप को नजर अंदाज करते हुए पूरे मनोयोग से कार्य किया। स्वयंसेवकों के साथ संतोष शर्मा व रामू के नेतृत्व में सफाई कर्मियों ने अभियान में सहयोग किया। इस अवसर पर योगेश कौशिक, वीरी सिंह, शाहिद फरीदी, सरताज आदि थे। स्वयं सेवकों में दया शंकर, नंदनी, विशाल, शिवम, पारुल, प्रेरणा, प्रवीन, धर्मेंद्र आदि थे।