रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

भव्य कलश यात्रा के साथ भागवत कथा शुरु

बेसवां।  महर्षि विश्वामित्र की तपोस्थली कस्बा बेसवां में शनिवार को गोरई रोड स्थित हनुमान वाटिका में कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कथा से पूर्व भव्य कलश-यात्रा बैंड बाजों के साथ धूमधाम से निकाली गई। यात्रा का जगह-जगह पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया गया।

कलश यात्रा में 108 माताओं व बहनें सिर पर कलश लिए चल रही थीं। धार्मिक गीतों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया और धुन पर जमकर नृत्य किया। यात्रा मुख्य बाजार से धरणीधर सरोवर की परिक्रमा करते हुए भागवत पंडाल पहुंची।मुख्य यजमान राहुल शर्मा व पारुल शर्मा रहे। कथा वाचक सुमेदानंद महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का प्रारंभ कलश यात्रा के साथ होता है। कलश हमारे जीवन के हर क्षण में काम आता है। जन्म के समय भी कलश स्थापना की जाती है और मरने के समय भी शरीर के साथ कलश विसर्जित किया जाता है। कलश पर रखा नारियल इस बात की शिक्षा देता है कि परिवार के मुखिया को ऊपर से सख्त और अंदर से मुलायम होना चाहिए। इससे जीवन की गाड़ी बेहतर चलती है।इस मौके पर चेयरमैन कुंवर राज सिंह, नन्नूमल शर्मा, हेमंत शर्मा, राखी शर्मा, प्रेम नारायण माहेश्वरी, रवि राठी, ज्ञानेश शर्मा, रविंद्र शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नंदू शर्मा, रवि शर्मा, भरत शर्मा, सत्यम कौशल, तेजेंद्र सारस्वत, गोपाल राठी, कालू बंसल, राजीव बंसल, सौरभ बंसल आदि थे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!