रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

गभाना में पीआरवी कर्मियों ने दिलाया बस में छूटा सवारी का बैग

गभाना। आनंद बिहार से रोडवेज में बस में बैठकर गभाना आ रही सवारी का बैग बस में छूट गया। सवारी की सूचना पर पीआरवी कर्मियों ने बस काे रूकवाकर बैग को अपने कब्जे में ले लिया और सवारी को सौंप दिया। बैग पाकर सवारी के खुशी का ठिकाना न रहा। उसने पीआरवी कर्मियों की जमकर सराहना की।

मिली जानकारी के अनुसार बुलंदशहर के थाना अरनियां के गांव नागल निवासी जगपाल गौतम पुत्र ओमपाल गौतम मंगलवार को आनंद बिहार से एटा जा रही रोडवेज बस में बैठकर गभाना के कटरा मोड़ आ रहे थे। बस खुर्जा बस स्टैंड पर रूक गई तो वह सामान लेने के लिए उतर गए, जबकि बैग बस में ही छोड़ दिया। जिसमें उनका मोबाइल फोन, रुपये व जरूरी सामान रखा हुआ था।

इसी बीच चालक उन्हें वहां छोड़कर बस को लेकर निकल आया। बस के निकल जाने पर उनके होश उड़ गए। उन्होंने वहां मौजूद एक व्यक्ति से मदद लेकर उसके फोन लेकर यूपी डायल – 112 पर सूचना दी। सूचना पर यूपी डायल-112 की पीआरवी 0740 पर तैनात कर्मी भीमसैन, कांस्टेबल विवेक कुमार व चालक सर्वेश कुमार ने तत्परता दिखाते हुए नंबर के आधार पर बस को सोमना मोड़ के पास रूकवा लिया और बैग को अपने कब्जे में ले लिया। सवारी के वहां पहुंचने पर पीआरवी कर्मियों ने बैग को उसके हवाले कर दिया। बैग व जरूरी सामान पाकर जगपाल का खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने पीआरवी कर्मियों की जमकर सराहना करते हुए आभार जताया।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!