रॉयल स्टार न्यूज : अलीगढ़ और गभाना क्षेत्र से इस समय की प्रमुख खबरें...

लेखपाल ने बच्चों को बांटी पाठन सामग्री

गभाना। क्षेत्र के गांव नंदपुरपला स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांधी जयंती के अवसर पर तहसील में कार्यरत लेखपाल गोपी पांडे ने स्वज के साथ पहुंचकर निजी खर्चे पर छात्र-छात्राओं को पाठन सामग्री व खाना वितरित किया। इस दौरान उन्होंने 80 बच्चों को कापी, पेंसिल, रवड़, कटर समेत पाठन सामग्री का वितरण किया, साथ ही सभी बच्चों को भोजन कराया। पाठन सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने व कामयाब होकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करने आह्वान किया। इस मौके पर उनके साथ उनकी माता जी शांंति पांडे, पत्नी रितु पांडे, बेटे शौर्यमान पांडे, दिव्यमान पांडे के अलावा  पूर्व प्रधान मोहन सिंह, श्यौराज सिंह, अनुज गंगल आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!